Birthday Today : युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का 35 वां जन्मदिन आज, बधाईयों का लगा ताँता
Birthday Today : युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का 35 वां जन्मदिन है. इस मौके पर जगह जगह पर उनके समर्थक उनका जन्मदिन मना रहे हैं....पढ़िए आगे

PATNA : युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह का आज 35 वाँ जन्मदिन है। अलग अलग जगहों पर रोहित सिंह के समर्थक उनका जन्मदिन मना रहे हैं। बताते चलें की 1 अप्रैल 1990 को पटना में रोहित कुमार सिंह का जन्म हुआ था। जबकि 9 वीं कक्षा से ही रोहित सिंह ने राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था। मूल रूप से छपरा जिले के एकमा प्रखंड के बेनौत गाँव के रहने वाले रोहित सिंह युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं।
बिहार,उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में रोहित सिंह सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। खासकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ रोहित सिंह मोर्चा खोल रखा है। लालू परिवार के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सड़क और सोशल मीडिया पर रोहित सिंह काफी ऐक्टिव हैं। वहीँ आम नौजवानों को संगठित करने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक रोहित की सक्रियता दिखती है।
राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित परिवारवादी राजनीति के खिलाफ रोहित मुखर आवाज बनकर उभरे हैं। फिलहाल रोहित लगातार देश भर में युवा,किसान,मजदूर,गरीब,पिछड़ा,वंचित,दलित और आदिवासी वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु अभियान चला रहे हैं।