patna airport news - पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
patna airport news - पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिससे मौत की असली वजह का पता चल सके।

Patna - बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से सामने आई है। जहां दिल्ली के लिए उड़ान भरनेवाली फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई है। फ्लाइट उस समय लखनऊ के आसपास थी। यात्री की मौत के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई है।
जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E 2163 ने पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। असम के नलबारी निवासी सतीश चंद्र बर्मन (63) अपनी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव कुमार के साथ यात्रा कर रहे थे। उड़ान के दौरान सतीश की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को सूचित किया।
पायलट ने हालात को गंभीरता से लेते हुए नजदीकी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, लखनऊ पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद सतीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए KGMU भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद विमान और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया। सतीश के परिवार के सदस्यों ने भी इस अप्रत्याशित घटना पर शोक व्यक्त किया। सतीश की मौत के कारण उनके परिवार में गहरी दुख की लहर है। एयरलाइंस और एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा स्थिति का समुचित प्रबंधन किया गया, और जांच जारी है।