Bihar petrol diesel price: बिहार में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम

Bihar petrol diesel price: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बिहार में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे हो गए हैं। जानिए पटना समेत बड़े शहरों में ईंधन के नए दाम।

Bihar petrol diesel price
पेट्रोल-डीजल प्राइस अपडेट- फोटो : social media

Bihar petrol diesel price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिसकी वजह से देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें शुक्रवार रात से लागू कर दी गई हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

पटना में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

नई बढ़ोतरी के बाद बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 110.16 रुपये से बढ़कर 111.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल का भाव 96.19 रुपये से बढ़कर 97.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी इस हफ्ते ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ने की आशंका है।

बिहार के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

बिहार के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। पटना में पेट्रोल 111.11 रुपये और डीजल 97.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बेतिया में पेट्रोल 111.33 रुपये और डीजल 97.20 रुपये प्रति लीटर है। सीतामढ़ी में पेट्रोल 111.75 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

गया में पेट्रोल 111.49 रुपये और डीजल 97.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बेगूसराय में पेट्रोल सबसे ज्यादा 118.44 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 97.30 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

भागलपुर में पेट्रोल 110.59 रुपये और डीजल 96.89 रुपये प्रति लीटर है। जमुई में पेट्रोल 111.50 रुपये और डीजल 97.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पूर्णिया में पेट्रोल 112.05 रुपये और डीजल 97.99 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

महंगाई बढ़ने की चिंता

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से फल, सब्जी, दूध, राशन और दूसरी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।