Bihar news - दोस्तों के साथ अमझर में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar news - दोस्तों के साथ अमझर में नहाने गए युवक की डूबने

Nawada - बिहार के नवादा में एक दुखद घटना सामने आई है। गया जिले के मटिहानी गांव का 19 वर्षीय प्रिंस कुमार अपने 12 दोस्तों के साथ नहाने गया था। वह ककोलत में स्नान के करने के बाद अमझर   में जाकर नहा रहादौरान डूब गया।

प्रिंस स्वर्गीय संतोष चौधरी का पुत्र था। सभी दोस्त एक टेंपो को किराए पर लेकर ककोलत पहुंचे थे। पहले उन्होंने ककोलत में स्नान किया। इसके बाद वे करीब 3 किलोमीटर दूर दूसरी जगह अमझर में चले गए। वहां नहाते समय प्रिंस पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Nsmch
NIHER

रिपोर्ट - अमन सिन्हा