Nishant Birthday : युवा जदयू ने मनाया स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मोत्सव, केक काटकर मनाई खुशियाँ, प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता रहे मौजूद
Nishant Birthday : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आज 45 वां जन्मदिवस है। इस मौके पर युवा जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें बधाई दी....पढ़िए आगे
PATNA : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज 45वां जन्मदिवस पूरे राज्य में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। निशांत कुमार के इस खास दिन पर सुबह से ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। राजधानी पटना समेत राज्य के विभिन्न जिलों में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जदयू के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में पार्टी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए बड़े पैमाने पर केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिलने की कामना की गई।
इसी कड़ी में, राजधानी पटना में युवा जदयू के बैनर तले एक विशेष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां युवा जदयू के कई नेताओं और सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने एक साथ एकत्रित होकर केक काटा और अपने नेता को जन्मदिवस की सप्रेम बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान पूरा माहौल 'निशांत कुमार जिंदाबाद' के नारों गूंज उठा। जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित युवा नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के उज्ज्वल राजनीतिक और व्यक्तिगत भविष्य की मंगलकामना की। युवा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सुधारों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर हर गरीब और जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस खास जन्मोत्सव कार्यक्रम के मौके पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह तथा उपाध्यक्ष राकेश भारती सहित युवा जदयू के कई अन्य शीर्ष नेता, प्रखर प्रवक्ता और भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने सामूहिक रूप से गुलदस्ता भेंट कर और सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्वास्थ्य मंत्री के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया।