बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar bypoll election 2024: रामगढ़ से नामाकंन करते ही एनडीए प्रत्याशी अशोक सिंह का बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा राजनीति से ले लूंगा संन्यास

Bihar bypoll election 2024: बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तिथि है। नामांकन के आखिरी दिन सभी बच्चे हुए प्रत्याशी नामांकन पर्चा भर रहे हैं। इसी कड़ी में आज रामगढ़ से एनडीए उम्मीदवार ने भी नामांकन किया।

NDA candidate
NDA candidate Ashok Singh- फोटो : Reporter

Kaimoor: कैमूर जिले के 203 रामगढ़ विधानसभा में उपचुनाव की रणभेरी बच चुकी है। ऐसे में 25 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को रामगढ़ से बीजेपी के पूर्व विधायक सह प्रत्याशी अशोक सिंह नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

भाजपा उम्मीदवार ने किया नामांकन

बता दें कि, 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर था। इस मामले पर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि इस बार बीजेपी रामगढ़ में पहले स्थान पर रहेगी। उसमें कोई अंतर नहीं था भ्रम की स्थिति फैलाकर लोग आगे निकल गए यूं कहूं तो रामगढ़ के लिए एक एक्सीडेंट था। मालूम हो कि 13 नबंर को बिहार के चारों विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। वहीं 23 नंबर को मतगणना होगी। 

भ्रष्टाचार का लगा आरोप तो छोड़ देंगे राजनीकि जीवन

भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह ने सांसद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके खानदान का रोम रोम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है मेरा चुनौती है कि अगर सुई के नोक भर भी हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का दाग लगाए तो मैं सामाजिक और राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि, सुधाकर सिंह के खानदान में ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं है जो भ्रष्टाचार में आकंठ ना डूबा हो।


आकंठ में भ्रष्टाचार में डूबा है सुधाकर सिंह का परिवार

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि, यह मैं नहीं कहता आप निकाल लीजिए पटना उच्चतम न्यायालय शपथ पत्र उनके द्वारा दिया गया है कहां से यह संपत्ति आया है सब भ्रष्टाचारी चोर मचाए शोर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचारी नहीं हो सकता इस बात की मैं गारंटी लेता हूं। बता दें कि बिहार चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसमें तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज शामिल है। 

कैमूर से देव तिवारी की रिपोर्ट

Editor's Picks