मैं जिंदा हूं…नेतन्याहू का सख्त संदेश- दो नाम मिटा दिए, अभी और बाकी हैं...ईरान की कमान हिली! इज़राइली हमलों के बाद मचा हड़कंप

Iran Israel War: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि टारगेटेड एलिमिनेशन का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि इज़राइल उन तमाम दुश्मनों को खत्म करेगा, जो उसके वजूद के लिए खतरा बने हुए हैं।...

Netanyahu Warns After Strikes Shake Iran
जंग ने लिया ख़तरनाक मोड़- फोटो : X

Iran Israel War:  पश्चिम एशिया की जंग अब एक ऐसे मुकाम पर पहुँच चुकी है, जहाँ हर लम्हा बारूद और तबाही की नई दास्तान लिख रहा है। ईरान के सबसे ताकतवर सियासी शख्सियतों में शुमार अली लारीजानी का तेहरान के करीब एक सुनियोजित हवाई हमले में मारा जाना इस जंग का सबसे बड़ा और निर्णायक वार माना जा रहा है। ईरानी पदाधिकारियों के मुताबिक, यह हमला सुबह-सुबह परदिस इलाके में उनकी बेटी के मकान पर किया गया, जहाँ वह अपने बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सुरक्षा उप-प्रमुख अलीरेजा बायत और कई अंगरक्षकों के साथ मौजूद थे। इस क़ातिलाना एयरस्ट्राइक ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था और जंगी रणनीति को गहरा झटका दिया है। लारीजानी, जो सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (Supreme National Security Council) के प्रमुख थे, हालिया घटनाक्रम के बाद मुल्क की जंग-ए-इंतजामिया के अहम प्रबंधकर्ता बनकर उभरे थे। उनकी मौत को ईरान के लिए एक बड़ा स्ट्रेटेजिक ब्लो माना जा रहा है, जिसने सत्ता के गलियारों में सन्नाटा पसार दिया है।

दूसरी तरफ, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह न सिर्फ जिंदा होने का ऐलान करते हैं, बल्कि खुलेआम यह कहते नजर आते हैं कि यह टारगेटेड एलिमिनेशन का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि इज़राइल उन तमाम दुश्मनों को खत्म करेगा, जो उसके वजूद के लिए खतरा बने हुए हैं।

नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि लारीजानी के साथ-साथ बासिज फोर्स के कमांडर गुलाम रज़ा सुलेमानी को भी मार गिराया गया है। उनके मुताबिक, यह सभी लोग ईरान के अंदरूनी दमन और जंगी साजिशों के अहम किरदार थे। उन्होंने यह बयान भी दिया कि अमेरिका और इज़राइल के दरमियान फौजी तालमेल बेहद मजबूत है और दोनों मिलकर ईरानी निज़ाम पर दबाव बना रहे हैं।

इससे पहले ईरान अपने सर्वोच्च रहबर अयातुल्ला अली खामेनेई को भी इस जंग में गंवा चुका है, जिसके बाद हालात और ज्यादा नाजुक हो गए हैं। मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को भी लगातार धमकियाँ मिल रही हैं। इज़राइली फौज ने साफ अल्फाज में चेतावनी दी है कि जो भी उनके खिलाफ खड़ा होगा, उसे ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा।

यह जंग अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित  नहीं रही, बल्कि यह एक खुला एलान-ए-जंग बन चुकी है, जहाँ सियासत, फौज और खुफिया एजेंसियाँ एक साथ मैदान में उतर चुकी हैं। हर हमले के साथ यह टकराव और भी खौफनाक शक्ल अख्तियार करता जा रहा है, और पूरी दुनिया इस बात से सहमी हुई है कि कहीं यह जंग एक बड़े वैश्विक संघर्ष में तब्दील न हो जाए