बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR BYPOLL : जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने बेलागंज विधानसभा से किया नामांकन, जदयू नेता छोटू सिंह ने दी जीत की अग्रिम बधाई, कहा- चारों सीटों पर NDA फहराएगा परचम

BIHAR BYPOLL : बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से आज जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने नामांकन किया। जिसमें जहाँ जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। वहीँ मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी है...पढ़िए आगे

बेलागंज में मनोरमा देवी ने किया नामांकन
मनोरमा देवी ने किया नामांकन - फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYA : बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराये जा रहे हैं। जिसमें तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ शामिल है। बेलागंज से जदयू ने मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिन्होंने आज DRDA कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जहाँ जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही।

 

वहीँ जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ निराला,  मनीष आनंद, कंचन माला, मौसमी, चंदन सिंह और दीपक सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर छोटू सिंह ने कहा की इस बार जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर मनोरमा देवी को वोट देगी। नीतीश कुमार ने पिछले 18 सालों में बिहार की तक़दीर और तस्वीर बदल दी है। उन्होंने राज्य में जहाँ सडकों का जाल बिछाने का काम किया है। वहीँ बिजली अब राज्य के हर घर तक पहुँच गयी है। 

स्कूल, कॉलेज से लेकर कई आधारभूत सरंचनाओं का निर्माण कराया है। जिससे बिहार ने विकास का नया मुकाम हासिल किया है। छोटू सिंह जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीत की अग्रिम बधाई दी। साथ ही कहा की बिहार के चारों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की ही जीत होगी। विपक्ष को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।  

वहीँ जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने कहा की बेलागंज की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों पर भरोसा करके मतदान करेगी। बेलागंज का भी पिछले 18 सालों में विकास हुआ है। जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

Editor's Picks