बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar bypolls : सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत को तरारी और अशोक कुमार सिंह को रामगढ़ से बीजेपी ने दिया टिकट

Bihar bypolls - विधानसभा के चार सीटों पर होनेवाले उपचुनाव में दो सीटों के लिए BJP ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तरारी सीट से सुनील पांडेय के बेटे प्रशांत विशाल और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को टिकट दिया है।

BIHAR BJP, PRASHANT VISHAL

Bihar bypolls   -बिहार विधानसभा के चार सीटों पर होनेवाले उप चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। चार में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। जिसमें रामगढ़ सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को मौका दिया है। जबकि तरारी विधान सभा सीट के लिए युवा चेहरे विशाल प्रशांत को टिकट मिला है। 

पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बेटे हैं विशाल प्रशांत 

बता दें कि विशाल प्रशांत पीरो के पूर्व विधायक सुनील पांडेय के बड़े बेटे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पिता के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से ही प्रशांत के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। 

रामगढ़ सीट से अशोक कुमार सिंह को टिकट

सुधाकर सिंह के बक्सर से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुए रामगढ़ सीट पर एक बार फिर से पार्टी मे पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह पर भरोसा जताया है। यहां अशोक कुमार सिंह का मुकाबला जगदानंद सिंह के छोटे बेटे के साथ मुकाबला हो सकता है।



Editor's Picks