बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: पटना में भोरे-भोरे भारी बवाल, बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यालय पहुंचे पशु मैत्री, सीएम नीतीश को दे दी चेतावनी

Bihar News: पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर भारी बवाल देखने को मिला जब पशु पालन विभाग के कर्मचारियों ने बीजेपी कार्यलय को घेरकर अपनी मांग को पूरी करने के लिए नारेबाजी करने लगे। पशु मैत्री का कहना है कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

CM Nitish
PASHU MITRA PROTEST- फोटो : Reporter

Bihar News: पटना में सुबह सुबह भारी बवाल देखने को मिला है। बीजेपी कार्यकाल के बाहर बड़ी संख्या में पशु मैत्री पहुंच कर जमकर हंगामा किया है। पशु मैत्री पशुपालन मंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। पशु मैत्री ने बीजेपी कार्यलय के बाहर जमकर नारेबाजी की। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उनलोगों को कई वर्षों तक काम करने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है। 

पशु मैत्री का कहना है कि उनको आश्वासन दिया जाता है लेकिन करते कुछ नहीं है। 18 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक हमने मानदेय नहीं दिया गया है। पशु मैत्री का कहना है कि 2017 से लेकर उनको अब तक पैसा नहीं मिला है। हमलोगों का मानदेय देना होगा।वहीं पशु मैत्री ने कहा कि अभी हम शांति से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब इसके बाद हम लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।

दरअसल, सभी पशुपालन विभाग के कर्मचारी पशुपालन मंत्री रेणु देवी से मुलाकात करने पहुंचे थे। बीजेपी दफ्तर में आज सहयोग कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसको लेकर सभी पशु मैत्री  आज रेणु देवी से मिलने पहुंचे थे। वहीं समायोजन की मांग को लेकर लगातार मांग कर रहे हैं।


पशु मैत्री ने आज ऐलान किया है कि अगर उनकी बात आज मंत्री जी नहीं मानेंगी तो भूख हड़ताल और सड़क पर आंदोलन भी करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। और ये लोग कई सालों से काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय से मानदेय भी अब नहीं दिया जा रहा है। इसलिए यदि अब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।

नरोत्तम की रिपोर्ट

Editor's Picks