बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Politics: बिहार छोड़ अब मिशन झारखंड पर निकलेंगे तेजस्वी, जमुई से सीधे जाएंगे रांची, जानिए क्या है पूरा प्लान

Tejashwi visit Ranchi

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में थे। तेजस्वी बिहार के तमाम जिलों में जाकर कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने पहले चरण की यात्रा समाप्त कर बुधवार(16 अक्टूबर) से दूसरे चरण की यात्रा शुरु की है। लेकिन तेजस्वी यादव की ये यात्रा शुरु होते ही खत्म हो गई है। तेजस्वी यादव ने आज बांका में कार्यकर्ता संवाद यात्रा किया। इसके तहत कल वो जमुई भी जाएंगे लेकिन इसके बाद तेजस्वी यादव की यात्रा स्थगित कर दी गई है। तेजस्वी जमुई से सीधे रांची चले जाएंगे। वहीं बाकी जिलों में निर्धारित कार्यकर्ता संवाद यात्रा स्थगित कर दी गई है जो संभवतःझारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार के चार सीटों पर होने वाली उपचुनाव के बाद आयोजित होगा। 

चुनाव के लिए कार्यक्रम रद्द

दरअसल, बीते दिन चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 नबंवर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नबंवर को होगा। वहीं बिहार के 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी 13 नबंवर को होना है। 23 नबंवर को नतीजे सामने आएंगे। वहीं अब चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है।  


मिलकर एनडीए को हराएंगे

वहीं कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तहत आज तेजस्वी यादव बांका में थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो कल जमुई में कार्यकर्ता संवाद यात्रा को पूरा कर फिर जमुई से ही रांची के लिए रवाना हो जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि, कल चुनाव की घोषणा हो गई। एक दो दिन में नामांकन भी शुरु हो जाएगी। 13-20 नबंवर में चुनाव है, उपचुनाव भी है। ऐसे में चुनाव है तो जमुई से रांची जाएंगे, वहां इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेंगे एनडीए को हराएंगे। 

सीएम नीतीश को सुनना चाहती है जनता

बता दें कि, सीएम नीतीश इन दिनों बिहार  के अलग अलग जिलों में जाकर कई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हैं, शिलान्यास करते हैं लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री किसी तरह का कोई बयान नहीं देते हैं। जिसको लेकर तेजस्वी लगातार सीएम नीतीश को घेर रहे हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने इसको लेकर सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सीएम नीतीश बिना बोले निकल जाते हैं ये पाबंदी किसने लगाई है ? स्टेट के लीडर हैं सबसे बड़े पद पर हैं। हजारों करोड़ का काम हो रहा है जनता उन को सुनना चाहती है वो बिना बोले निकल जा रहे हैं। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks