बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS : जीतनराम मांझी ने दिया बहु को टिकट तो चिराग पासवान ने किया हमला, अब लड़ाई आ गई सामने, NDA में मार...

BIHAR POLITICS : जीतनराम मांझी ने आज दीपा मांझी को पार्टी का सिम्बल दे दिया है। इस मामले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने कहा की जीतनराम मांझी को उप-वर्गीकरण सबसे पहले यहां लागू करना चाहिए।

चिराग की पार्टी ने फिर मांझी पर कसा तंज

PATNA : इमामगंज विधानसभा के उपचुनाव में हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा ने दीपा मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने आज उन्हें पार्टी का सिम्बल दे दिया है। इस मामले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने जीतनराम मांझी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा की उप-वर्गीकरण के समर्थक जीतनराम मांझी को उप-वर्गीकरण सबसे पहले यहां लागू करना चाहिए। 

बता दें की चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) और जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के बीच कई मुद्दों पर टकराव रहा है। दोनों पार्टियाँ एक दूसरे पर हमला करती रही है। हालाँकि जीतनराम मांझी और चिराग पासवान दोनों एनडीए का हिस्सा हैं। दोनों केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं। लेकिन आरक्षण के मुद्दे पर दोनों मंत्रियों के बीच टकराव देखने को मिला था। 

इमामगंज विधानसभा से जीतनराम मांझी विधायक थे। जो 2024 के लोकसभा चुनाव में गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए। जिसके बाद वे केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बनाये गए हैं। इस सीट पर फिलहाल जीतनराम मांझी ने अपनी बहु दीपा मांझी को टिकट दिया है। जिनके पति बिहार सरकार में मंत्री हैं। 

Editor's Picks