बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

jharkhand assembly election 2024 - झारखंड में चतरा सीट मिलने पर लोजपा रामविलास ने जताई खुशी, जल्द करेंगे कैंडिडेट की घोषणा, कहा – NDA की होगी जीत

झारखंड में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही LJPR ने चतरा विधानसभा सीट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने कहा है झारखंड में पार्टी अपनी शुरूआत जीत के साथ करेगी।

 jharkhand assembly election 2024 - झारखंड में चतरा सीट मिलने पर लोजपा रामविलास ने जताई खुशी, जल्द करेंगे कैंडिडेट की घोषणा, कहा – NDA की होगी जीत

PATNA -  झारखंड विधानसभा चुनाव के संदर्भ में एनडीए के सीटों के बंटवारे को लेकर राजधानी रांची में बीजेपी और आजसू के संयुक्त प्रेस वार्ता में झारखंड की 81 विधानसभा के फॉर्मूले को साझा किए जाने के पश्चात आज रांची के झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शरमा तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह जमुई  सांसद अरुण भारती ने संयुक्त रूप से सीटों के बंटवारे पर मुहर लगा दी है। 

हिमांता बिस्वा शरमा ने पुनः अपनी तरफ से सीटों के बंटवारे को लेकर प्रेस को बताया कि भाजपा के खाते में 68 सीटें, आजसू को 10 सीट, जदयू को 2 सीट तथा चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को चतरा की एक सीट दी गई है। हालांकि लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा में झारखंड की सुरक्षित सीट के अलावा एक सामान्य सीट की मांग भी की गई थी। 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के झारखंड प्रभारी सह जमुई से सांसद अरुण भारती ने प्रेस को बताया कि झारखंड में बीजेपी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (LJPR) मिल कर 81 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द उम्मीदवारों के नाम सहित सभी विषयों की जानकारी प्रेस के साथ साझा की जाएगी। प्रेस वार्ता को संयुक्त रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शीर्ष नेतृत्व के बीच आज अंतिम दौर की चर्चा में चुनाव से संबंधित रणनीति पर भी चर्चा हुई। 

श्री भारती ने कहा कि झारखंड में चार दलों के मजबूत गठजोड़ से दो तिहाई बहुमत के साथ NDA की मजबूत सरकार बनेगी जिससे आज संगठित लूट, भ्रष्टाचार तथा कुशासन का केंद्र बन चुके प्रदेश को इंडी गठबंधन और हेमंत सोरेन के कुचक्र से मुक्ति मिलेगी। 

जमुई सांसद अरुण भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी के कुशल नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) और दलित सेना के कार्यकर्ता झारखंड के सभी 81 सीटों पर NDA के प्रत्याशियों के पक्ष में जीत सुनिश्चित कर झारखंड में लोजपा के श्रद्धेय संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान जी के समतामूलक समाज के पुनर्स्थापना के सपने को साकार करेंगे।




Editor's Picks