बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Smart Meter: पटना में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा में किया ‘जल सत्याग्रह’, भ्रष्ट अधिकारियों को की फांसी देने की मांग

Smart Meter: बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं सरकार स्मार्ट मीटर लगवाने पर अड़ी हुई है। इसी कड़ी में आज पटना में कांग्रेस नेताओं ने जल सत्याग्रह कर स्मार्ट मीटर का विरोध किया है।

Congress workers protest
protest against Smart Meter - फोटो : Reporter

Patna: बिहार में नीतीश सरकार की ओर से जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं तो वहीं विपक्ष के द्वारा लगातार स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध किया जा रहा है। विपक्ष इसे स्मार्ट चीटर मीटर कह रहे हैं। इसी कड़ी में आज पटना में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों ने अनोखे अंदाज में आंदोलन किया है। लोगों ने जल सत्याग्रह कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध जताया है। 

कांग्रेस का जल सत्याग्रह

दरअसल, पटना में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बिहार कांग्रेस ने आज पटनासिटी के पत्थर घाट पर गंगा नदी में जल सत्याग्रह कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिहार में गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याएं पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में कई खामियां हैं और लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है।

स्मार्ट मीटर के पीछे भ्रष्टाचार

बता दें कि, कांग्रेस नेताओं ने पत्थर घाट पर गंगा नदी में उतरकर जल सत्याग्रह किया। कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने के सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से लोगों को बिजली बिल अधिक आ रहे हैं और इससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे भ्रष्टाचार है।

स्मार्ट मीटर से मोटी कमाई कर रहे अधिकारियों को मिले फांसी की सजा

इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक यादव और सुजीत कसेरा कहा कि जिस बिहार में गरीबी औऱ भुखमरी है उस बिहार के लोगों पर स्मार्ट मीटर थोपना बिहार की जनता के साथ अन्याय है। स्मार्ट मीटर में खामियां ही खामियां है। लोग इसके खिलाफ गांव से लेकर शहर तक सभी जगह विरोध कर रहे हैं। बिहार में शराबबंदी और स्मार्ट मीटर लोगों को बर्बाद कर रही है। नेताओं ने कहा की बिहार के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जिस अधिकारी ने मोटी कमीशन खाई है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।


अपने फैसले पर अड़ी सरकार 

मालूम हो कि, स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार के कई हिस्सों में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ गए हैं और उन्हें कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार स्मार्ट मीटर लगाने के अपने फैसले पर अड़ी हुई है। सरकार का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी रोकने में मदद मिलेगी और बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार होगा। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और लोगों का भी विरोध जारी है। देखना होगा कि इस मुद्दे पर सरकार क्या कदम उठाती है।

 पटना से रजनिश की रिपोर्ट

Editor's Picks