Bihar Politics : जदयू विधायक चेतन आनंद ने की स्नातक चुनाव में हार की निष्पक्ष समीक्षा की मांग, बेलवा डैम निर्माण पर जताई प्रसन्नता

Bihar Politics : जदयू विधायक चेतन आनंद ने तिरहुत और सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की हार पर निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : जदयू विधायक चेतन आनंद ने की स्नातक चुनाव मे
हार की निष्पक्ष समीक्षा - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : एक दिवसीय शिवहर दौरे पर पहुंचे नवीनगर से जदयू विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी डॉ आयुषी ने गुरुवार को शिवहर परिषद में आम लोगों से मुलाकात की। वहीं विभिन्न विषयों पर खुलकर बात की। इस दौरान चेतन आनंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तिरहुत एवं सारण स्नातक चुनाव में हुई हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में क्या गलत और क्या सही हुआ, इसकी जानकारी हर प्रत्याशी को होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा की हर चुनाव की समीक्षा होनी ही चाहिए और मैं भी चाहता हूं कि किन-किन वजहों से हार हुई।  इसकी निष्पक्ष समीक्षा हो। चेतन आनंद ने कहा कि पटना के प्रचार के लिए नीरज कुमार द्वारा उन्हें कॉल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने पटना सहित अन्य जगहों पर क्षेत्र भ्रमण कर एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया, जिसका सकारात्मक परिणाम भी मिला। 

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा कई लोगों को प्रचार-प्रसार के लिए प्रभार देकर जगह-जगह चयन किया गया था। लेकिन तिरहुत स्नातक चुनाव के प्रत्याशी द्वारा उनसे संपर्क नहीं किया गया और न ही उन्हें पूछा गया। इसी कारण वे पटना चुनाव सहित अन्य जगहों पर एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में लगे रहे।

वहीं विधायक चेतन आनंद ने  शिवहर में बेलवा डैम निर्माण को पूरा हो जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि लगातार वह इसके लिए प्रयासरत रही है। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के नेतृत्व में अल्प समय में उक्त कार्य को संपन्न कराया गया जो काफी सराहनीय है। बेलवा में डैम निर्माण होने से बाढ़ और सुखार दोनों से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही वहां मरीन ड्राइव बनाने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने शिवहर मेडिकल कॉलेज निर्माण के संबंध में भी जानकारी दी। मौके पर उनकी पत्नी डॉक्टर आयुषी भी मौजूद थी।  

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट