Bihar news -छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में डूबने से बच्चे की मौत, शव मिलते ही गांव में पसरा मातम

Bihar news - परिवार के साथ गंगा घाट पर छठ करने गए 12 साल के मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि नदी में वह नहाने के लिए गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया। पुलिस की मदद से शव को नदी से निकाला गया।

Bihar news -छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में डूबने से बच्चे की
छठ पूजा के दौरान गंगा में डूबा मासूम- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali  : जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित काशी घाट पर छठ पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने के क्रम में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों एवं जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को दी गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग एवं स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने घंटे कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान स्थानीय हरबंस मिश्रा के 12 वर्षीय पुत्र स्वराज कुमार उर्फ सौरभ कुमार के रूप में हुई है। 

NIHER

मिली जानकारी के अनुसार स्वराज कुमार की दादी छठ पूजा की थी। वह दादी और अपने परिवार के साथ छठ पूजा को लेकर शुक्रवार की सुबह काशी घाट गया था। इसी दौरान वह गंगा नदी में स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। मौके पर जूटे स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

Nsmch

इस संबंध में जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि एक बालक के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Report - Rishav kumar