Vaishali crime -जमीन विवाद में पूर्व सैनिक को बदमाशों ने मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

Vaishali crime - जमीन विवाद में बदमाशों ने रिटायर्ट सैनिक को गोली मार दी है। गोलीबारी की यह वारदात तब हुई, जब वह अपने आवास के पास बने मंदिर के पास खड़े थे। पूर्व सैनिक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Vaishali crime -जमीन विवाद में पूर्व सैनिक को बदमाशों ने मार
पूर्व सैनिक को मारी गोली- फोटो : RISHAV KUMAR

Vaishali -जिले के महुआ थाना क्षेत्र के करियो गांव में जमीनी विवाद को लेकर घर के पास खड़े रिटायर्ड सैनिक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया>

 घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। घायल की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के करियो गांव निवासी कमल किशोर के 35 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार बताया गया है। 

घटना के संबंध में घायल संजीव ने बताया कि गांव गए थे घर के पास मंदिर के सामने खड़े थे तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बाइक के पीछे छुपे तो एक गोली हमारे बाएं हाथ में लग गई है। हमारा पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर हमें गोली मारी गई है। 

Nsmch
NIHER

वहीं महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल की स्थिति को नाजुक देखते हुए। बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां गंभीर अवस्था में घायल का इलाज चल रहा है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि करियो गांव में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। हाथ में गोली लगी है। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

report - rishav kumar