Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला और अपना आठवां बजट पेश कर रही है। बजट में सीतारमण ने बताया है कि क्या क्या सस्ता होगा। बता दें कि, जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी, कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, LED-LCD टीवी के दाम घटेंगे। इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई। लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी, EV और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी।
इसके साथ ही बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे, चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे, समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई। फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 की गई। बीमा क्षेत्र के लिए FDI की सीमा बढ़ाई गई। सभी सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर खोले जाएंगे। पटना IIT के हॉस्टल का विस्तार होगा। जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे। 6 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाई गई। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी। 36 जीवन रक्षक दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई।