Bihar Crime: जुनैद हत्याकांड का 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, औरंगाबाद पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में दबोचा

Bihar Crime: जुनैद हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।...

Bihar Crime: जुनैद हत्याकांड का 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्
इनामी आरोपी गिरफ्तार- फोटो : reporter

Bihar Crime:औरंगाबाद में चर्चित जुनैद हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सैफ अली उर्फ मैडी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है। औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बारामूला जिले में छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया। इस गिरफ्तारी के बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश खत्म हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सैफ अली उर्फ मैडी केवल जुनैद हत्याकांड में ही आरोपी नहीं है, बल्कि नगर थाना क्षेत्र के सात अन्य संगीन मामलों में भी उसकी संलिप्तता बताई गई है। वह पिछले करीब 10 महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। लगातार तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं मिल पा रहा था।

इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए डीएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर लगातार अनुसंधान किया। इसी दौरान आरोपी के जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। इस गिरफ्तारी को जुनैद हत्याकांड की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर