Bihar Crime:बांका में सुबह-सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी, खून या हादसा, गहराया रहस्य

Bihar Crime:सड़क किनारे पड़े शव को देखकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर जैसे ही उस लाश पर पड़ी, उनके होश उड़ गए। ...

Banka Youth Found Dead Mystery Deepens
युवक की लाश मिलने से सनसनी- फोटो : reporter

Banka:  जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डटबाटी–अमरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित तीन गाछी मोड़ के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। सुबह की खामोशी अचानक खौफ और अफरातफरी में तब्दील हो गई। सड़क किनारे पड़े शव को देखकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर जैसे ही उस लाश पर पड़ी, उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गांव में खबर फैलाई, जिसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई यही सवाल करता नजर आया आखिर ये खून का खेल है या कोई हादसा?

स्थानीय लोगों ने फौरन अमरपुर थाना को इत्तला दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान को लेकर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। युवक कौन है, कहां से आया, और किन हालात में उसकी मौत हुई ये सारे सवाल अब भी रहस्य बने हुए हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह का खुलासा हो सके। साथ ही आसपास के थानों से राब्ता कायम कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।

इधर, इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई इसे साजिश का अंजाम बता रहा है, तो कोई हादसे की आशंका जता रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल मर्डर, हादसा या खुदकुशी को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तहकीकात पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत के पर्दे को हटाएगी। तब तक तीन गाछी मोड़ पर पसरा खौफ लोगों के जहन में सवाल बनकर तैरता रहेगा।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट