Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े गैंगवॉर, NH-31 पर गोलियों की तड़तड़ाहट, बैंक कर्मी पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

Bihar Crime News: बिहार में अपराध की आग एक बार फिर सड़कों पर धधक उठी...

Begusarai Daylight Gang War Gunfire on NH 31 Bank Staff Atta
बिहार में दिनदहाड़े गैंगवॉर- फोटो : reporter

Bihar Crime News: बिहार में अपराध की आग एक बार फिर सड़कों पर धधक उठी, जब बेगूसराय के नेशनल हाईवे-31 पर दो गुटों के बीच खूनी गैंगवॉर ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह सनसनीखेज वारदात जेल गेट के पास से शुरू होकर महमदपुर तक फैल गई, जहां दिनदहाड़े गोलियों की गूंज और लाठी-डंडों की बरसात ने आम लोगों में खौफ पैदा कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष के युवक को दूसरे गुट ने बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा। हालात इतने बेकाबू हो गए कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग भी शुरू कर दी। एनएच-31 पर अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई और राहगीर अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

पीड़ित युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और बाद में बताया कि वह बिहार ग्रीमीण बैंक से काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी डीपीएस के पास पहले से घात लगाए बैठे दूसरे गुट के युवकों ने उस पर हमला बोल दिया।सूत्रों के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच करीब दस दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसे पुलिस हस्तक्षेप के बाद शांत करा दिया गया था। लेकिन इस बार मामला सीधे सड़क पर गोलियों तक पहुंच गया, जिसने जिला प्रशासन की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटनास्थल से एक वाहन भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मौजूद हैं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस अतिरिक्त बल तैनात कर रही है। स्थानीय लोग खुलेआम फायरिंग की इस घटना से सहमे हुए हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री