Bihar Crime News:प्राइवेट पार्ट में पहले डाला था कारतूस, अब गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका, छात्रा से सामूहिक दरिंदगी, बिहार में दो शर्मनाक वारदातें

Bihar Crime News: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ...

Gang Rape
दो शर्मनाक वारदातें - फोटो : X

Bihar Crime News: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बेगूसराय और रोहतास जिले में सामने आई दो संगीन वारदातों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बेगूसराय में चार माह पहले सामूहिक दरिंदगी की शिकार महिला को दो बदमाशों ने छत से नीचे फेंक दिया। वहीं, रोहतास में रास्ता भटकी नाबालिग छात्रा को मदद का भरोसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात करीब 12 बजे दो बदमाशों ने महिला को फोन कर बुलाया। दरवाजा खोलते ही उसका मोबाइल छीन लिया और जबरन छत पर ले गए। पीड़िता के मुताबिक,  4 माह पहले दरिंदगी कर उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस व लकड़ी के टुकड़े डाल दिए गए थे उन्हीं बदमाशों ने बाल पकड़कर मारपीट की और नीचे फेंक दिया। वह बड़े बक्से पर गिरी, जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट आई। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है। 

पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुरानी वारदात के आरोपितों ने बदले की नीयत से हमला कराया होगा। थाना प्रभारी गौतम कुमार के मुताबिक, आरोपित घोंघल निषाद गिरफ्तार कर लिया गया है। चार माह पहले सामूहिक दरिंदगी मामले में रामू महतो और नीतीश महतो जेल में हैं, जबकि सूरज महतो फरार है।

उधर, रोहतास जिले के डेहरी में नाबालिग छात्रा रास्ता भटक गई थी। वह अपने बुआ के घर पहुंचने के लिए मदद मांग रही थी। परिजनों के मुताबिक, कुछ महिलाओं ने ऑटो चालक को किराया देकर छात्रा को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। आरोप है कि चालक उसे बारुण ले गया और अपने दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

मंगलवार सुबह चालक भागने की कोशिश कर रहा था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है।