अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो... पर बोतल के साथ झूमते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष,शराबबंदी वाले राज्य में जाम के साथ ठुमके! , वीडियो वायरल होते हीं मचा हड़कंप...

Bihar Crime: डीजे की तेज धुन पर नाचते-गाते पूर्व पैक्स अध्यक्ष शराब की बोतल के साथ झूम रहे हैं। माहौल ऐसा जैसे किसी महफिल-ए-जाम का दौर चल रहा हो।

MOTIHARI Ex PACS Chief Seen Dancing With Bottle in Dry Bihar
पूर्व पैक्स अध्यक्ष का महफिल-ए-जाम- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में शराबबंदी के सख्त कानूनों के बीच  एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सियासत और समाज दोनों को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मोतिहारी के एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष अपने साथियों के साथ शराब की बोतल थामे डीजे की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बज रहा गाना “जिंदा हूं तो जी लेने दो, भरी बरसात में थोड़ा पी लेने दो” और सामने बोतल के साथ ठुमके… यह नज़ारा लोगों को हैरत में डाल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर गांव का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग नशे की हालत में डीजे की धुन पर मस्ती में डूबे हुए हैं। हाथों में शराब की बोतल और चेहरे पर बेपरवाही का अंदाज जैसे शराबबंदी का कानून कहीं दूर की बात हो।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया है। यूजर्स इस पर तीखे तंज कस रहे हैं। कोई लिख रहा है “वाह रे शराबबंदी!” तो कोई कह रहा है “कानून गरीबों के लिए, और रसूखदारों के लिए जश्न।” कई लोग  पूर्व पैक्स अध्यक्ष की “जिंदादिली” पर ताली भी बजा रहे हैं, तो कुछ इसे कानून की खुली धज्जियां उड़ाने का मामला बता रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि डीजे की तेज धुन पर नाचते-गाते लोग शराब की बोतल के साथ झूम रहे हैं। माहौल ऐसा जैसे किसी महफिल-ए-जाम का दौर चल रहा हो। शराबबंदी वाले बिहार में यह मंजर कई सवाल खड़े कर रहा है क्या कानून सिर्फ कागजों में है या फिर जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है?

हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में यह क्लिप खूब ट्रोल और चर्चा का विषय बन चुका है। लोग कह रहे हैं कि यहां “जाम भी है, जश्न भी है और कानून की परवाह भी कम है।”

फिलहाल यह वीडियो इलाके में चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अगर वीडियो की सच्चाई सामने आती है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि शराबबंदी के कानून के साए में बोतल और ठुमकों की इस महफिल पर प्रशासन क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार