Bihar Crime News:नाबालिग छात्र की गला दबा कर हत्या, खून का प्यासा बना अपनों का साया, दादा पर मर्डर का आरोप

Bihar Crime News:एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत दोनों को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक मासूम की जान किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि खून के रिश्ते ने ही ले ली।

Munger Couple Trapped by Hidden Camera Plot Private Video Le
नाबालिग छात्र की गला दबा कर हत्या- फोटो : reporter

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत शामपुर थाना क्षेत्र का कुरवा गांव आज मातम के साये में है। यहाँ के निवासी लागों बिंद के 13 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अमित आठवीं कक्षा का छात्र था और अपने पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि रिश्ते में उसका दादा लगने वाला पड़ोसी चंद्र देव बिंद है।

परिजनों के मुताबिक, इस खूनी खेल की पटकथा कुछ दिनों पहले ही लिख दी गई थी। घर में एक शादी समारोह के दौरान चंद्र देव बिंद और पीड़ित परिवार के बीच मामूली बात पर कहासुनी और मारपीट हुई थी। आरोप है कि उस वक्त आरोपी ने तैश में आकर ललकारते हुए धमकी दी थी कि वह इस घर का 'वंश' आगे नहीं बढ़ने देगा। किसी ने नहीं सोचा था कि वह अपनी इस नापाक साजिश को इतनी जल्दी हकीकत में बदल देगा।

देर रात तक जब अमित घर नहीं लौटा, तो परिजनों की जान हलक में अटक गई। खोजबीन के दौरान जब अमित की छोटी बहन छत पर गई, तो उसे कड़कड़ाती ठंड में एक कंबल लिपटा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही कंबल हटाया गया, वहां अमित की लाश पड़ी थी।

प्रथम दृष्टया आरोपी ने अमित का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा।हत्या करने के बाद शव को बड़ी चालाकी से छत पर कंबल से ढंक दिया ताकि किसी को शक न हो।इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मजदूरी कर परिवार पालने वाले पिता का इकलौता सहारा छिन चुका है। सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चंद्र देव बिंद वारदात के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान