Bihar Bribery inspector arrested: 15 हजार लेते घूसखोर सब इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार , बिहार में निगरानी ने कसा शिकंजा , पुलिस महकमे में हड़कंप
Bihar Bribery inspector arrested: बिहार में निगरानी विभाग की दूसरी दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है।
Bihar Bribery inspector arrested: बिहार में निगरानी विभाग की दूसरी दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है। इस बार मुजफ्फरपुर सदर थाने में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया गया।
गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर की पहचान भास्कर के रूप में हुई है, जो सदर थाना में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह एक पीड़ित व्यक्ति से केस में राहत और अनुकूल कार्रवाई के नाम पर 15 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत सदर थाने के बाहर स्थित एक चाय दुकान पर रुपये की डील फाइनल हुई। जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने पीड़ित से 15 हजार रुपये लिए, निगरानी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा।
कार्रवाई इतनी अचानक और सख्त थी कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। संदेश साफ है रिश्वतखोरी पर अब निगरानी की पैनी नजर है और कोई भी वर्दीधारी कानून से ऊपर नहीं।
फिलहाल आरोपी सब इंस्पेक्टर से पूछताछ जारी है। निगरानी विभाग आगे की जांच में यह भी खंगाल रहा है कि कहीं यह कोई संगठित “सेटिंग सिस्टम” तो नहीं चल रहा था। मुजफ्फरपुर में इस एक्शन के बाद विभागीय हलकों में खौफ और चर्चा दोनों चरम पर हैं।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा