Attack on Police: बिहार में खाकी पर फिर हमला, सिवान में दो लोगों की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Attack on Police: सिवान में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों का आरोप है कि मैरवा थाना पुलिस को अपहरण की सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची। हत्या के बाद पुलिस वालों को लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा है।

Attack on Police
लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा- फोटो : social Media

Attack on Police: जिस पुलिस को लोगों को सुरक्षा और मारपीट से बचाए रखने की जिम्मेदारी दी जाती है,बिहार में वहीं पुलिस आए दिन लोगों के गुस्से की शिकार हो रही है। सीवान में फिर खाकी पर लहमला हुआ है। सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली हत्या तितरा गांव में हुई, जहां विशाल कुमार यादव का अपहरण कर उन्हें गोली मारी गई। दूसरी हत्या सेवतापुर मौजे टोला में प्रमोद यादव की हुई, जिनका शव उनके घर से कुछ दूरी पर मिला।

विशाल कुमार यादव को रात के समय अगवा किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने शाम को घर से बाहर निकलने के बाद किसी फोन पर बात की थी, जिसके बाद वह लापता हो गए।इधर सदर अस्पताल में शव के साथ आई मैरवा थाने की पुलिस की आक्रोशित लोगों ने दौड़ाकर पिटाई कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। परिजनों ने बताया कि मृत विशाल कुमार यादव शाम लगभग 7 बजे ठेपहा बजार जाने के लिए घर से निकला था तभी अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना केबाद भी न पुलिस हीं पहुंची।

परिजनों का भी प है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस नहीं आई तब तक अपराधियों ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी।उनका शव तितरा बाजार के पास एक स्कूल के पीछे पाया गया।

प्रमोद यादव को उनके घर से बुलाकर उनकी भी हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में मिला।

जब पुलिस ने विशाल के  शवों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, तो स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची और इस कारण हत्याएं हुईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वे दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Editor's Picks