VAISHALI - बिहार के वैशाली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की मदद से एक हत्या का खुलासा किया है और पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर शव बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पत्नी नेहा कुमारी और उसके प्रेमी विशाल कुमार ने को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने प्रेमी प्रेमिका ने मिलकर युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी और शव 150 मीटर कुआं में रात के अंधेरे में फेक दिया था। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी, राजपुतान टोला निवासी 25 वर्षीय नितेश कुमार के रूप में हुई है। नितेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी छह बहनें हैं।
घटना 20 फरवरी की शाम की है। जब नितेश शाम 6 बजे काम से घर लौटा था। उसकी मां उसी दिन कुंभ स्नान के लिए गई थी। उस दिन नितेश का काम पर जाने का मन नहीं था, लेकिन उसने पत्नी को जबरदस्ती भेज दिया था। घर लौटने से पहले नितेश ने अपने बहनोई को बताया था कि वह घर जा रहा है क्योंकि मां घर पर नहीं है। जब नितेश घर पहुंचा, तो उसे विशाल कुमार (मुन्ना सिंह का बेटा) मिला। विशाल नितेश की पत्नी का प्रेमी था। दोनों को नितेश ने रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में देखा था। जिसके बाद विशाल ने नितेश का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। रात के अंधेरे में दोनों आरोपियों ने शव को बांधकर घर से करीब 150 मीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया।
सुबह मृतक के पत्नी ने घर वालों को जानकारी दिया कि वो लापता है। जिसके बाद लोग उसे खोजबीन कर रहे थे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराया था। इधर पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। जांच पड़ताल के दौरान नितेश और उसके पत्नी के मोबाइल का सीडीआर निकल गई।
इधर राज न खुल पाए जिसको लेकर नितेश की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसे परिजनों ने इलाज करवाया था। पुलिस ने नीतीश की पत्नी और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
REPORT - RISHAV KUMAR