Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक बिगड़ी तबीयत, बेंगलुरु के इस अस्पताल में भर्ती
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। खड़गे को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है।

Mallikarjun Kharge: सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आनन फानन में खड़गे को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अस्पताल की ओर से अब तक कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे की बिगड़ी तबीयत
हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार दौरे पर भी आए थे। खड़गे ने इस दौरान राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लिया और एनडीए के खिलाफ हुंकार भरी। साथ ही हाल में पटना में पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी इस बैठक में भी मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड में है। सीट बंटवारे को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है। ऐसे में अचानक खड़गे की तबीयत बिगड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे (88) भारतीय राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवशील नेता हैं। अक्टूबर 2022 से वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और पार्टी के कई चुनावी मुकाबलों में नेतृत्व प्रदान कर चुके हैं। राष्ट्रीय रणनीति बनाने और कांग्रेस को राजनीतिक चुनौतियों से उबारने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
राजनीतिक सफर और अनुभव
1942 में जन्मे खड़गे ने दशकों तक राजनीति में सक्रिय योगदान दिया है। सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें ज़मीनी नेता के रूप में जाना जाता है, जिनके पास मजबूत संगठनात्मक कौशल भी हैं। पार्टी अध्यक्ष के रूप में खड़गे ने कांग्रेस को राजनीतिक संकट और चुनौतियों के समय में संभालने का जिम्मा उठाया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने कई कठिन दौरों में स्थिरता बनाए रखी है।