LATEST NEWS

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में बिहार के 3 लोगों की मौत, अब तक 18 की गई जान, यात्री का दावा- 50 लोगों की हुई है मौत

नई दिल्ली में मची भगदड़ में बिहार के तीन लोगों की मौत हो गई है। बिहार के सारण के रहने वाले एक युवक ने दावा किया है कि कम से कम 50 लोगों की घटना में मौत हुई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़- फोटो : reporter

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ मच गई। जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में  बिहार के 3 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मुतकों की पहचान हो रही है। बिहार के रहने वाले एक युवक की माँ की मौत भी इस हादसे में हो गई है। 

बिहार के 3 लोगों की मौत

बिहार के सारण जिले के रहने वाले पप्पू गुप्ता की माँ की मौत दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में हो गई। उन्होंने बताया कि 'मैं मां के साथ गांव जा रहा था। मां भगदड़ होने पर गिर गई। लोग उसके शरीर के ऊपर चढ़कर भागने लगे। वो दबकर मर गई।' उन्होंने बताया कि 'मैं बिहार संपूर्ण क्रांति से अपने परिवार के साथ दिल्ली से सारण जाने के लिए स्टेशन आया था। भगदड़ में मां की मौत होने के बाद अस्पताल जा रहा हूं। भगदड़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। जिसमें अधिकतर लोग संपूर्ण क्रांति से बिहार आने वाले यात्री हैं।'

यात्री का दावा 50 लोगों की गई है जान 

वहीं एक दूसरे बिहार के यात्री ने बताया कि 'मैं अपनी मामी और बहन के साथ बिहार आने के लिए निकला था। पुल पर इतनी भीड़ हुई कि लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए निकले। वहां कोई पुलिस वाला भी नहीं था।' इस घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। इधर उधऱ लोगों का शव पड़ा था। 

रेलवे ने बयान भीड़ अधीक होने से मची भगदड़

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ मची। डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने कहा, "प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 14 पर खड़ी थी और वहां भीड़ अधिक थी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के देर से आने के कारण प्लेटफार्म 12, 13 और 14 पर भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। कल हर घंटे लगभग 1500 जनरल टिकट बेचे गए थे, जिससे भीड़ पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया।"

धक्का मुक्की कर एक दूसरे को कुचलते आगे बढ़े लोग 

घटनास्थल पर कपड़े, चप्पल, जूते और अन्य सामान बिखरे हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक, महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों में देरी के कारण भी भीड़ बढ़ गई। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने स्टेशन का दौरा कर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर रात लगभग 8:30 बजे हुई, जब प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे। इसी बीच, वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के प्लेटफार्म पर पहुंचने से भीड़ और बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम नहीं होने के कारण धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ लोग कुचलकर घायल हो गए।

18 लोगों की मौत

लोकनायक अस्पताल प्रशासन ने 10 महिलाओं सहित 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि लेडी हार्डिंग अस्पताल में तीन लोगों की मृत्यु हुई। कई घायलों की हालत गंभीर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।"

Editor's Picks