LATEST NEWS

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री, पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ शपथ, 27 साल बाद भाजपा सरकार

दिल्ली में 27 साल बनी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को हुआ. रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि छह अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित एनडीए के कई नेता भी शपथ समारोह में शामिल हुए.

Rekha Gupta
Rekha Gupta- फोटो : news4nation

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.  उपराज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. रेखा गुप्ता दिल्ली में चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी है. वहीं भाजपा की दिल्ली में 27 साल बाद सरकार में हुई वापसी के बाद पहली मुख्यमंत्री बनी हैं. उनके साथ छह अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य, भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे. 


50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनी हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की.इसमें रेखा गुप्ता ने  दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक का चुनाव जीता. उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया. छात्र राजनीति से सियासत की शुरुआत करने वाली रेखा गुप्ता दो बार की पार्षद रही हैं. 


चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति ₹5.3 करोड़ की है। जिसमें देनदारियां ₹1.2 करोड़ और 1 लाख 48 हजार कैश है। बैंक अकाउंट में ₹72.94 लाख डिपॉजिट हैं। रेखा ने कई कंपनियों के शेयर भी ले रखे हैं, जो ₹9.29 लाख से के हैं। इनके पास LIC में ₹53 लाख का इंवेस्टमेंट हैं।


कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 2007-09 के दौरान एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। फिर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में उन्हें भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। लेकिन इस दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया।


32 साल पुराना नाता 

रेखा गुप्ता के बारे में जो दो बातें खास तौर पर पार्टी की ओर से बताई गई हैं उसमें एक उनका गैर राजनीतिक परिवार से होना है. यानी उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य राजनीति में नहीं हैं. वहीं दूसरी खासियत उनका 32 साल से आरएसएस से जुड़ा नाता भी बताया गया है. अब रेखा अपने छह अन्य साथियों के साथ शपथ लेंगी.


दिल्ली की चौथी महिला सीएम 

रेखा गुप्ता दिल्ली में चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित, आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंची हैं. दिल्ली में सबसे ज्यादा 15 साल 25 दिनों तक सीएम की कुर्सी पर कांग्रेस की शीला दीक्षित रही थी. वहीं सुषमा स्वराज सिर्फ 52 दिनों के लिए दिल्ली की सीएम बनी थी. आप के केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाया गया था. 

Editor's Picks