Rekha Gupta : कौन हैं रेखा गुप्ता, भाजपा ने क्यों दी दिल्ली में सबसे बड़ी कुर्सी की जिम्मेदारी, क्या है 32 साल पुराना रिश्ता

दिल्ली में तमाम कयासबाजियों पर विराम लगते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. रेखा गुप्ता के साथ ही छह अन्य का शपथ ग्रहण समारोह होगा. ऐसे में जानते हैं कौन हैं रेखा गुप्ता जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

 Rekha Gupta
Rekha Gupta- फोटो : news4nation

Rekha Gupta : भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर 27 साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी सरकार में वापसी की। इसने बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया और कुल 70 में से 48 सीटें जीत लीं। तमाम मंथन के दौर और चुनाव परिणाम आने के 11 दिन बाद आखिरकार कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री इसका जवाब मिल गया। 


बीजेपी की तरफ से तमाम नामों के पछाड़ते हुए रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम के रूप में अपनी दावेदारी को पक्का कर लिया। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता नेता चुनी गईं हैं। शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को शिकस्त देकर बड़ी कामयाबी हासिल की। नाम के ऐलान से पहले प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता औऱ सतीश उपाध्याय के साथ पहले पर्यवेक्षकों रवि शंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ ने बैठक की।  


कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 2007-09 के दौरान एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। फिर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में उन्हें भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। लेकिन इस दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया।

Nsmch
NIHER


32 साल पुराना नाता 

रेखा गुप्ता के बारे में जो दो बातें खास तौर पर पार्टी की ओर से बताई गई हैं उसमें एक उनका गैर राजनीतिक परिवार से होना है. यानी उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य राजनीति में नहीं हैं. वहीं दूसरी खासियत उनका 32 साल से आरएसएस से जुड़ा नाता भी बताया गया है. अब रेखा अपने छह अन्य साथियों के साथ शपथ लेंगी.


रामलीला मैदान में शपथग्रहण

राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल एक भव्य समारोह में शपथ लेगा। पार्टी नेताओं के मुताबिक, रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली के इंपीरियल होटल में एनडीए नेताओं के लिए विशेष लंच की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम में गठबंधन के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।