राजद के 50 उम्मीदवारों का नाम तय ! तेजस्वी की सीट भी तय, पहली लिस्ट में ही 4 भूमिहार

आरजेडी की संभावित सूची में तेजस्वी यादव सहित कई विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हैं। कुछ सीटों पर अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के बीच अंतिम बातचीत के बाद होगा.

RJD finalizes candidates
RJD finalizes candidates- फोटो : news4nation

Bihar Election 2025 :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दलों में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की संभावित उम्मीदवारों की सूची सामने आई है। दो चरणों में होने वाले चुनाव—6 और 11 नवंबर—के लिए आरजेडी ने अपने कई दिग्गज नेताओं और युवा चेहरों पर भरोसा जताने की तैयारी की है। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरजेडी की संभावित सूची में तेजस्वी यादव सहित कई वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ सीटों पर अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच अंतिम बातचीत के बाद लिया जाएगा। आरजेडी की यह संभावित सूची जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषित की जा सकती है।

तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में भी यहीं से जीत हासिल की थी। वहीं कुल 50 संभावित उम्मीदवारों के नाम में इस बार तेजस्वी के ए टू जेड समीकरण का पूरा जोर दिख रहा है। जहां वर्ष 2020 के चुनाव में राजद ने सिर्फ एक भूमिहार को टिकट दिया था। वहीं इस बार संभावित सूची में 4 भूमिहार प्रत्याशी शामिल हैं। परबत्ता, घोसी, मटिहानी और लालगंज से भूमिहार नाम सामने आए है।

 

नीचे आरजेडी के संभावित उम्मीदवारों की पूरी सूची दी गई है—


राघोपुर – तेजस्वी यादव

बख्तियारपुर – अनिरुद्ध यादव

मसौढ़ी – रेखा पासवान

परवत्ता – डॉ. संजीव कुमार

उजियारपुर – आलोक कुमार मेहता

मोरवा – रणविजय साहू

समस्तीपुर – अख्तरुल इस्लाम शाहीन

महुआ – मुकेश रौशन

धोरैया – भूदेव चौधरी

मुंगेर – अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव

महिषी – गौतम कृष्णा

झाझा – जयप्रकाश यादव

शेखपुरा – विजय सम्राट

संदेश – किरण देवी या उनके बेटे दीपू सिंह


कलगांव – रजनीश यादव

शाहपुर – राहुल तिवारी

दिनारा – विजय कुमार मंडल

नोखा – अनीता देवी

डेहरी ऑन सोन – फतेह बहादुर कुशवाहा

ओबरा – ऋषि कुमार

रफीगंज – मोहम्मद निहालुद्दीन

मधेपुरा – चंद्रशेखर यादव

जोकीहाट – शाहनवाज आलम

लौकहा – भरत भूषण मंडल

अस्थमा – रविरंजन छोटू मुखिया

बहादुरगंज – मुजाहिद आलम


बाजपट्टी – मुकेश कुमार यादव

हिलसा – शक्ति यादव

फतुहा – रामानंद यादव

घोसी – राहुल शर्मा

एकमा – श्रीकांत यादव

सिवान – अवध बिहारी चौधरी

रघुनाथपुर – ओसामा सहाब

कांटी – इसराइल मंसूरी

दरभंगा ग्रामीण – ललित यादव

नरकटिया – डॉ. शमीम अहमद

बोधगया – कुमार सर्वजीत


इमामगंज – उदय नारायण चौधरी या उनके बेटे को मिल सकती है टिकट

बहादुरपुर – भोला यादव

मोहिउद्दीन नगर – एज्या यादव

पातेपुर – प्रेमा चौधरी

मढ़ौरा – संगीता

सोनपुर – रामानुज

मधुबनी – समीर महा सेठ

बेलागंज – विश्वनाथ यादव

अतरी – अजय यादव

गुरुआ – विनय यादव

जहानाबाद – सुधय यादव

मटिहानी – बोगो सिंह

लालगंज – शिवानी शुक्ला


रंजन की रिपोर्ट