Honey Singh nephew Death: यो यो हनी सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भतीजे विदित ओलक की मौत

Honey Singh nephew Death: सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दोस्त आरव तलवार की भी जान चली गई। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर दुख जताया।

Honey Singh nephew Death

Honey Singh nephew Death: मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भतीजे विदित ओलक की पंजाब के जालंधर में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में विदित के दोस्त आरव तलवार की भी जान चली गई। दोनों रविवार तड़के एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे।


मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी कार जालंधर में पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नगर निगम का था।


कौन थे विदित ओलक और आरव तलवार?


विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आरव तलवार 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे थे। दोनों एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर जताया दुख


भतीजे की मौत से हनी सिंह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “ये मेरे लिए दुखों से भरा दशक है। मैंने अपने भतीजे को खो दिया। ये तोड़ने वाला है। भोलेनाथ मेहर, मेहर।” हनी सिंह की इस पोस्ट से उनके दुख का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।