बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER : जितिया व्रत करनेवाली महिलाओं को मौसम ने दी राहत, पुरवा हवा चलने से गर्मी से मिली निजात, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

BIHAR WEATHER : जितिया व्रत करनेवाली महिलाओं को मौसम ने दी राहत, पुरवा हवा चलने से गर्मी से मिली निजात, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

PATNA : बिहार के कई जिलों में कल हुई बारिश के कारण लोगो को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से निजात मिली है। बारिश के कारण में सूबे के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट आई है। तापमान में हुई गिरावट के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। 

लेकिन मौसम विभाग की तरफ से अगले कुछ घंटो के लिए बिहार के कई जिलों के लिए पूर्वानुमान किया गया है।  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बिहार में पुरवा हवाओं का प्रवाह तेज हो गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटो में बिहार के कई जिलों मे भीषण बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पटना, औरंगाबाद, गया, अरवल और जहानाबाद में अगले कुछ घंटो में भीषण बारिश के साथ साथ मेध गर्जन तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 

इन जिलों के लोगो से  मौसम विभाग ने आग्रह किया है औऱ कहा है कि इस मौसम की स्थिति को  देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेलसियस गोपालगंज  में दर्ज किया गया है।

ऋतिक की रिपोर्ट

Editor's Picks