बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Flood in Bihar: हाजीपुर में बाढ़ के पानी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने में युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Flood in Bihar: हाजीपुर में बाढ़ के पानी में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने में युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Flood in Bihar:  बिहार के हाजीपुर में एक युवक की मौत बाढ़ में डूब रहे तीन बच्चों को बचाने में हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल, घटना वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत का है। जहां बाढ़ के पानी में डूब रहे तीन बच्चे को बचाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के पहुंचकर बाढ़ के पानी से युवक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। मृतक स्थानीय अरविंद राय के 23 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ राजीव कुमार थे। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों के द्वारा जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय शिवजी दास का पुत्र संजीव कुमार निराला कुमार तीनों कुछ काम से फतेहपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाढ़ के पानी में डूबने लगे। बाढ़ के पानी में डूब रहे तीन बच्चे को अपनी जान की बिना परवाह किए सत्य प्रकाश ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। लेकिन तीनों को बचाने के दौरान सत्य प्रकाश खुद बाढ़ के पानी में डूब गया। 


मौके पर जूटे स्थानीय लोगों ने सत्य प्रकाश को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में जुड़ावनपुर थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट

Editor's Picks