बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"झारखंड में परिवर्तन की बयार: सुवेंदु अधिकारी ने BJP की जीत का किया दावा, कहा- जनता बदलाव के मूड में"

"झारखंड में परिवर्तन की बयार: सुवेंदु अधिकारी ने BJP की जीत का किया दावा, कहा- जनता बदलाव के मूड में"

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी अलग-अलग राज्यों के प्रमुख नेताओं के दौरे करा रही है। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने झारखंड में अपने दौरे के दौरान कहा कि राज्य की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल बन चुका है।

सुवेंदु अधिकारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपई सोरेन का बीजेपी में शामिल होने का जिक्र करते हुए इसे बदलाव की बयार बताया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो इससे राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति, और जनजातीय संस्कृति खतरे में पड़ सकती हैं। उन्होंने बीजेपी की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति और जनजातीय मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

झारखंड में बीजेपी के पक्ष में माहौल बन रहा है- BJP नेता

धनबाद में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होने से पहले बोकारो में सुवेंदु अधिकारी का स्वागत झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने किया। अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में बीजेपी के पक्ष में माहौल बन रहा है, और पार्टी परिवर्तन की यात्रा के जरिए इसे और मजबूत कर रही है।

झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि साल के आखिरी में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी क्रम में कल LJP नेता चिराग पासवान चुनावी मैदान तैयार करने के लिए लातेहार के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके अलावा वो 6 अक्टूबर को झारखंड के अन्य हिस्सों में पहुंचकर जनता से रू-ब-रू करेंगे।

Editor's Picks