queen cleopatra: दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी, जो गधी के दूध से करती थी स्नान, जानें पूरी बात

queen cleopatra: दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी, जो गधी के दूध

World most beautiful queen: दुनिया के इतिहास में कई ऐसी रानियां हुई है, जो अपने बहादुरी और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। हालांकि, हम आपको एक ऐसी रानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत थी। उस रानी का नाम था रानी क्लियोपैट्रा। ऐसा माना जाता है कि वो गधी के दूध से नहाती थी। जिसमें 300 गुलाब के फूल भी रखे जाते थे। सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन उनकी खूबसूरती का असली राज यह था।

रानी क्लियोपैट्रा मिस्र की रानी थी। उसने 51 ईसा पूर्व से 30 पूर्व तक मिस्र पर राज किया था। यानी करीब 21 साल तक उन्होंने राजकुमारी बन कर राज किया। उनके काल में मिस्र की अर्थव्यवस्था जितनी मजबूत हुई थी, उतनी किसी और राजा के दौर में नहीं हुई थी। वो अपनी आर्थिक नीतियों की वजह से दुनिया में लोकप्रिय थी। इसके अलावा उनके कई और भी बातें थी, जिनके बारे में पूरी दुनिया जानती थी।

क्लियोपैट्रा ने भाई से की शादी फिर मार बनी रानी

माना जाता है कि रानी क्लियोपैट्रा की तरह खूबसूरत दूसरी रानी कोई नहीं थी। प्लिनी द एल्डर ने अपनी किताब नेचुरल हिस्ट्री में रानी क्लियोपैट्रा के बारे में कई बातों का जिक्र किया है। वो अपने शरीर में इत्र लगाती थी। उसे तैयार करने में महीनों का वक्त लगता था। रानी क्लियोपैट्रा विवादों में भी रही हैं। ऐसा लोग कहते हैं कि उन्होंने मिस्र की गद्दी पर बने रहने के लिए अपने दो सगे भाइयों से शादी कर ली थी। बाद में जूलियस सीजर की मदद से रानी क्लियोपैट्रा ने अपने भाइयों को रास्ते से हटा दिया और खुद मिस्र की गद्दी पर बैठ गई।