Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आया था युवक
Jharkhand News: झारखंड के बोकारो जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसना फैल गई। मृतक की पहचान बैदकारो निवासी स्व हीरालाल महतो के दामाद जीवाधन महतो के रूप में हुई है।
                            Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसना फैल गई। मृतक की पहचान बैदकारो निवासी स्व हीरालाल महतो के दामाद जीवाधन महतो के रूप में हुई है। बोकारो जिले के बेरमो कोयलांचल के गांधीनगर थाना अंतर्गत बैदकारो मंत्री मोड़ के समीप झाड़ियों के पास आज बुधवार की सुबह शव को बरामद किया गया।
मृतक की हो चुकी है पहचान
पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि वह हैदराबाद में काम करता है और बोकारो अपने ससुराल एक शादी समारोह में आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव मृतक के गंजी के सहारे पेड़ से बंधा हुआ था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे इसी दौरान पेड़ के समीप शव देख कर शोर मचाया, जिसके बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
शादी समारोह में शामिल होने ससुराल आया था युवक
मृतक का साला विक्की महतो ने बताया कि जीवाधन महतो आज सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे। इसके बाद लोगों से यहां शव होने की जानकारी मिली। बताया कि उसके जीजा हैदराबाद में रहकर एक कंपनी में काम करते थे उनकी दो बेटिया है। वह मूल रूप से हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबर फुसरो गांव का रहने वाला था और 9 मई को घर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बहन के साथ आया हुआ था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
जानकारी मिलने के बाद एचएमकेयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो, मुखिया प्रतिनिधि टीपू महतो, वतन महतो, पूर्व मुखिया ललन सिंह, भीमसेन सिंह, राजेश महतो सहित कई लोग पहुंचे और परिजनों को ढाढस बधाया। गांधीनगर थाना के एसआई रवि नारायण झा, एएसआई श्रीकांत दवे, सचिन बेसरा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा।