बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महज कुछ देर में 3.30 बजे घोषित किए जाएंगे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीख, देखें अपडेट

महज कुछ देर में 3.30 बजे घोषित किए जाएंगे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीख, देखें अपडेट

Election Commission of India:भारत निर्वाचन आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बना सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का मुकाबला महा विकास अघाड़ी के खिलाफ है, जिसमें कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं।

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), जो कि इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। उसका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ है, जिसमें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू), जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा शामिल हैं। मामले से परिचित लोगों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अगले दो दिनों में 60 से अधिक नामों के साथ महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करेगा है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नेताओं और दो राज्य चुनाव प्रभारियों, भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव के साथ एक मैराथन बैठक की।

हरियाणा चुनावों में मिली हार से सबक

पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने सीईसी के चयन के लिए मौजूदा विधायकों सहित लगभग 100 उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए एक बैठक बुलाई, जिसमें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे और चुनावी गारंटी जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। पार्टी का लक्ष्य उन गलतियों से बचना है जिसके कारण हाल के हरियाणा चुनावों में उसकी हार हुई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर हुई बैठक में पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट शामिल हुए।


Editor's Picks