बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Jharkhand assembly election 2024: शीट शेयरिंग को लेकर INDIA ब्लॉक में टेंशन बरकरार,अब RJD ने कर दी बड़ी डिमांड

एक तरफ झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने तो अपनी सीट शेयरिंग भी पूरी कर ली। लेकिन दूसरी तरफ INDIA ब्लॉक में अब भी खींचातान जारी है।

Jharkhand assembly election 2024: शीट शेयरिंग को लेकर INDIA ब्लॉक में टेंशन बरकरार,अब RJD ने कर दी बड़ी डिमांड
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024- फोटो : SOCIAL MEDIA

jharkhand assembly election 2024 झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसके बाद हर राजनीतिक पार्टियों के बीच टिकट बंटवारे पर भी बात चल रही है। NDA ने तो अपनी सीट शेयरिंग भी पूरी कर ली, जिसमें बीजेपी अकेले 81 विधानसभा सीटों में से 68 में से अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। हालांकि, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में जिसमें JMM, RJD और कांग्रेस दल शामिल है। उसमे टकराव की खबरें आ रही है।

बता दें कि झारखंड में 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, और इसमें इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची में संविधान बचाओ सम्मेलन" को संबोधित करेंगे, जिसके बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक के बाद सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रीय जनता दल ने जाहिर की मंशा

इस बीच, आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने पहले ही अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वह 22 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है। यह निर्णय झारखंड प्रदेश आरजेडी के संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने की और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को प्रत्याशियों और सीटों के चयन का अधिकार सौंप दिया है।

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला

बैठक में प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव और अन्य प्रमुख नेता जैसे मंत्री सत्यानंद भोक्ता, डॉ. मनोज कुमार और अन्य संसदीय बोर्ड के सदस्य शामिल रहे। इस निर्णय के बाद अब देखना होगा कि इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला क्या होगा और आरजेडी को कितनी सीटें मिलेंगी।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान के लिए 13 और 20 नवंबर का डेट तय किया गया है। जहां दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 13 तो दूसरा 20 को होगा और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर कर दी जाएगी।


Editor's Picks