बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: INDIA गठबंधन का सीट शेयरिंग फार्मूला हो गया फिक्स, इन नेताओं का टिकट तय

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) में शामिल पार्टियों का सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। इसके अलावा ये भी पता चल गया कि किन लोगों को टिकट मिल सकता है।

twitter

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राजद और सीपीआई एमएल के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है, और जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। 2019 के चुनावों में झामुमो ने सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं, जिसके चलते वह इस बार भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का इच्छुक है। वहीं कांग्रेस भी अपनी स्थिति के अनुसार अधिक सीटों की मांग कर रही है।

पिछली बार सीटों का बंटवारा:

झामुमो: 43 सीटें

कांग्रेस: 31 सीटें

राजद: 7 सीटें

2019 में झामुमो ने 43 सीटों में से 30 पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटों में से 16 और राजद ने 7 में से केवल 1 सीट जीती थी। इस बार सीटों का बंटवारा कुछ इस प्रकार हो सकता है:

संभावित सीट बंटवारा 2024:

झामुमो: 43-45 सीटें

कांग्रेस: 28-30 सीटें

राजद: 5-6 सीटें

सीपीआई-एमएल: 3-4 सीटें

झामुमो के संभावित उम्मीदवार:

चर्चा है कि झामुमो ने अपने 16 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं, जिनमें प्रमुख नाम हैं:

हेमंत सोरेन - बरहेट

कल्पना सोरेन - गांडेय

बसंत सोरेन - दुमका

रबींद्रनाथ महतो - नाला

हफीजुल हसन - मधुपुर

दीपक बिरुआ - चाईबासा

मिथिलेश ठाकुर - गढ़वा

मथुरा महतो - टुंडी

सुदिव्य कुमार सोनू - गिरिडीह

गणेश महली - सरायकेला

निरल पूर्ति - मझगांव

भूषण तिर्की - गुमला

झिग्गा सुसारण - सिसई

मनोज चंद्रा - सिमरिया

उमाकांत रजक - चंदनकियारी

विकास मुंडा - तमाड़

झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Editor's Picks