LATEST NEWS

Jharkhand News : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई झारखंड के बजट सत्र की शुरुआत, कहा- जनता के दिलों में बसती है सरकार

Jharkhand News :झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। इससे पहले राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह सरकार जनता के दिलों में बसती है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई झारखंड के बजट सत्र की शुरुआत, कहा- जनता के दिलों में बसती है सरकार

RANCHI : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज से झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में वर्तमान सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपार जनादेश साबित करता है कि हमारी सरकार जनता के दिलों में बसती है।

भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के निर्माण पर जोर

राज्यपाल ने सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के निर्माण पर भी बल दिया। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों से झारखंड के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने की भी अपील की। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच में भाजपा सदस्यों ने टोकाटोकी भी की, वहीं सत्तापक्ष के सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण का मेज थपथपाकर स्वागत किया। इस बीच भाजपा सदस्य भी थोड़ी टीका-टिप्पणी के बाद अपने- अपने स्थान पर बैठे दिखे।

सुशासन हमारे लिए सिर्फ शब्द नहीं

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि अबूआ आवास और मंईयां सम्मान जैसी लाभकारी योजनाओं से राज्य में बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सुशासन हमारे लिए सिर्फ शब्द नहीं है। हमने इसे अच्छे से लागू किया है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाएगी। कानून का राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्यपाल ने साइबर अपराध पर कहा कि राज्य सरकार लगातार साइबर अपराध पर काम कर रही है। सरकार ने बाल श्रम के प्रति सख्त रुख अपनाया है। सरकार औद्यौगिक विकास के लिए भी प्रयत्नशील है।

सरकार को घेरने की तैयारी

बता दें कि राज्यपाल का अभिभाषण 24 फरवरी से शुरू होकर आगामी 27 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सदन मे राज्यपाल के भाषण पर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा का दौर शुरु होगा। इस बीच बजट सत्र को लेकर भाजपा ने भी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बैठक कर रणनीति बनाई है। बैठक के बाद पार्टी के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि एक सशक्त विपक्ष के रुप में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य सरकार सत्ता के नशे में चूर है और प्रदेश की जनता परेशान है। सरकार जनता को किए गए अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। हम इस बजट सत्र में जनता से जुड़े सभी मुद्दों को जोरदार तरीके से ऊठाएंगे।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट

Editor's Picks