Health Tips: गर्मी में खा रहे हैं आइसक्रीम? पहले जानिए कहीं वो नकली तो नहीं

गर्मियों में आइसक्रीम खाना एक ट्रीट जैसा लगता है, लेकिन अगर यही ट्रीट आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने लगे तो? मार्केट में मिलने वाली हर आइसक्रीम असली नहीं होती – कई बार आप फ्रोजन डेजर्ट खा रहे होते हैं, जिसे दूध की जगह तेल और केमिकल से बनाया जाता है।

ice cream

Health tips : ऐसा कैसे हो सकता है कि गर्मी का मौसम हो और आपको आइसक्रीम खाने का मन न हो. चिलचिलाती गर्मी में अगर थोड़ी सी आइसक्रीम मिल जाए तो शरीर तरोताजा हो जाता है. लेकिन आप जो आइसक्रीम खा रहे हैं वो आपकी सेहत को भी खराब कर सकती है. जी हां, चंद पैसे कमाने के लिए इन दिनों बाजारों में असली और नकली आइसक्रीम का खेल चरम पर है और ये नकली आइसक्रीम आपकी सेहत के लिए काफी  खराब है . खासकर बच्चों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप असली और नकली आइसक्रीम की पहचान कैसे कर सकते हैं.



फ्रोजन डेजर्ट है बेहद नुकसानदायक (What Is Frozen Dessert)

आजकल आइसक्रीम के नाम पर फ्रोजन डेजर्ट बिक रहा है, जो देखने में बिल्कुल आइसक्रीम जैसा लगता है. इसमें दूध और दूध के कंपाउंड का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे बनाने के लिए वनस्पति तेल या पाम ऑयल मिलाया जाता है. इतना ही नहीं, इसमें आर्टिफिशियल रंग, आटा, मैदा, चीनी और कई हानिकारक केमिकल भी मिलाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि आप आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में कैसे अंतर कर सकते हैं।



असली और नकली आइसक्रीम की पहचान कैसे करें :

पैकेट के पीछे लिखी सामग्री पढ़ें: जब भी आप बाजार से आइसक्रीम खरीदें, तो उसके पीछे उसकी सामग्री लिखी होती है, उसे ध्यान से पढ़ें। इसमें आइसक्रीम के बारे में जानकारी होती है कि इसमें किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है। अगर इसमें वेजिटेबल ऑयल या पाम ऑयल, आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया गया है, तो यह फ्रोजन डेजर्ट है, इसे खाने से बचें।

Nsmch


चखकर पहचानें : आइसक्रीम का टेक्सचर चिकना और रेशमी होता है, इसमें प्राकृतिक मिठास और स्वाद होता है, जबकि फ्रोजन डेजर्ट का स्वाद आर्टिफिशियल होता है। यह थोड़ी सख्त होती है, जो जल्दी पिघलती नहीं है और जब आप इसे हाथ में लेते हैं, तो चिपचिपाहट महसूस होती है।


आइसक्रीम को पिघलाकर देखें: असली आइसक्रीम कभी भी जल्दी नहीं पिघलती। यह धीरे-धीरे क्रीमी टेक्सचर में बदल जाती है। वहीं, फ्रोजन डेजर्ट तुरंत पिघलने लगती है और पानी जैसी हो जाती है, क्योंकि इसमें तेल होता है।


गंध से पहचानें: असली आइसक्रीम में दूध, क्रीम, वेनिला-स्ट्रॉबेरी जैसे ताजे फलों की गंध आती है, जबकि नकली आइसक्रीम में आर्टिफिशियल फ्लेवर या केमिकल की गंध आ सकती है।


टिशू पेपर से पहचानें: एक चम्मच आइसक्रीम को टिशू पेपर पर रखें, अगर उसमें से पानी या तेल के दाग निकलते हैं, तो समझ लें कि यह नकली आइसक्रीम है। असली आइसक्रीम में ऐसा नहीं होता।


बनावट को महसूस करें: असली आइसक्रीम चिकनी और मलाईदार होती है। नकली आइसक्रीम में अक्सर बर्फ के क्रिस्टल या दानेदार बनावट होती है।

Editor's Picks