बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NEW DELHI NEWS : नई दिल्ली में युवा चेतना के प्रमुख रोहित सिंह ने श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का किया आयोजन, बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और नीरज शेखर ने किया शिरकत

NEW DELHI NEWS : नई दिल्ली में युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह की ओर से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में इस महायज्ञ का आयोजन किया गया...पढ़िए आगे

नई दिल्ली में महायज्ञ का आयोजन
श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ- फोटो : SOCIAL MEDIA

NEWS DELHI : नई दिल्ली सिविल लाइंस में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में आहुत श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ के तीसरे दिन बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल शामिल हुए। इस महायज्ञ में भाजपा सांसद नीरज शेखर ने भी महायज्ञ में भाग लिया। युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने महायज्ञ का आयोजन किया है।

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा की हम हिंदू धर्म के पुनर्जागरण का काम कर रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा की मैं वक्फ़ से जुड़े संसदीय समिति का सदस्य हूँ यह भारत भूमि है सनातनियों का केंद्र है और लोग कहते हैं की सब संपत्ति वक़्फ की है। डॉ. जयसवाल ने कहा की हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ बहुत साज़िश हुई है पर संतों की तपस्या के कारण सब ठीक है। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र और भाजपा सांसद नीरज शेखर ने कहा की हमारा देश आगे बढ़ रहा है। 

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हम प्रभु राम को मानने वालों के साथ खड़े हैं। युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने कहा की आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। रोहित सिंह ने कहा की सनातन के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने का अधिकार किसी को नहीं है। स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज जन्मशताब्दी संपूर्ति समारोह के उपलक्ष्य पर महायज्ञ आहुत किया गया है। 

Editor's Picks