BJP MLA PASSED AWAY: बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, हाल ही में बने थे विधायक, पार्टी में शोक की लहर
BJP MLA PASSED AWAY: बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन फरीदाबाद में हो गया है। 54 साल के उम्र में बीजेपी नेता ने अंतिम सांस ली। हाल ही में वो विधायक बने थे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिस्ट में सबसे आगे थे।

BJP MLA PASSED AWAY: बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन हो गया है। जिससे पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा झटका लगा है। हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता देवेंद्र सिंह राणा का निधन हो गया। 59 वर्षीय राणा ने दिल्ली के फरीदाबाद में अंतिम सांस ली।
एक सफल उद्यमी से राजनेता तक का सफर
राणा जम्मू-कश्मीर में कारोबारी जगत में भी एक जाना-माना नाम थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया था। वह जल्द ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में थे। राणा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई थे। राणा ने जम्मू-कश्मीर में ऑटोमोबाइल सेक्टर में क्रांति ला दी थी। जामकाश व्हीकलडेज के फाउंडर के रूप में उन्होंने उत्तर भारत में मारुति की सबसे बड़ी डीलरशिप हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने टेकवन टीवी भी शुरू किया था, जो जम्मू में आज भी लोकप्रिय है।
राजनीतिक करियर
राणा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत नेशनल कांफ्रेंस से की थी और उमर अब्दुल्ला के करीबी सहयोगी थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली भाषण शैली ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के राजनीति में एक मजबूत नेता बना दिया था।
शोक व्यक्त करने वालों में शामिल
राणा के निधन पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और भाजपा के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राणा का निधन जम्मू-कश्मीर की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है। वह एक ऐसे नेता थे जिनके पास व्यापक अनुभव और एक विशाल समर्थक आधार था। उनके निधन से भाजपा को एक बड़ा नुकसान हुआ है।