बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एनआरईपी में 1.12 करोड़ का गबन : पूर्व जेई पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

एनआरईपी में 1.12 करोड़ का गबन :  पूर्व जेई पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

MOTIHARI : पूर्व चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनआरईपी में करोड़ो रुपये का घोटाला हुआ है। इस मामले में पूर्व जेई पर मामला दर्ज कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि अरेराज, पहाड़पुर व छौड़ादानो में ई किसान भवन का निर्माण होना था इसके लिये अग्रिम राशि दी गयी थी। कार्य को लंबे समय तक लंबित रखा गया था। 

अरेराज, पहाड़पुर व छौड़ादानो में ई किसान भवन निर्माण के लिये क्रमश: साठ लाख अनठानबे हजार की प्राक्कलन राशि थी। तीन किसान भवन के 58-58 लाख अग्रिम राशि का उठाव कर लिया गया।

इन योजनाओं पर अग्रिम राशि दी गयी थी उसका कार्य लंबे समय तक पेंडिंग में रखा गया। अग्रिम राशि का समायोजन भी नहीं किया गया जो सरकारी राशि का गबन का मामला है।

इस मामले को लेकर पूर्व जेई गोरखनाथ सिंह पर नगर थाने में एक करोड़ बारह लाख अनठानबे हजार गबन की एफआईआर दर्ज की गयी है। कार्य प्रमंडल वन के सहायक अभियंता सह प्राक्कलन अधिकारी इदरिश अंसारी ने केस किया है। 

नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News