बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'1 नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

'1 नवंबर का राशिफल' जानिए कैसा रहेगा आज के लिए आपका दिन... क्या कहते हैं सितारे...

Desk : 1 नवंबर 2020 कार्तिक कृष्ण पक्ष, दिन-रविवार आपके लिए कैसा रहेगा । किस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है किन के लिए आज का दिन नुकसान पहुंचाने वाला है क्या कहते हैं आज के दिन के सितारे आइए जानते हैं।

मेष

छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा हैं। परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।  धार्मिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी। प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। आप कारोबार अच्छा चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति  ठीक रहेगी। विरोधियों की हरकत के चलते परेशान हो सकते हैं। विवाद की स्थिति से दूर रहें आपके व्यवहार की सराहना होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। 

वृषभ

आज आपकी किस्मत अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे, लेकिन बेहतर यही होगा कि आज अपने सभी कार्यों को पूरा कर लें। किसी कार्यक्रम की योजना अपने परिजनों से सलाह करने के बाद ही बनाएं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बजट नियंत्रित रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन

परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा।  आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखे। ऎसा नहीं होने पर आपको नुकसान हो सकता है। किस्मत से हरसंभव सहायता मिलेगी । जरूरतमंदों की सेवा करना शुभ फल देगा। आज के दिन आपके कार्य से सभी प्रभावित होंगे। दफ्तर का माहौल सुखद रहेगा। विवाहितोें के बीच मतभेद हो सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। संतानपक्ष को लाभ होगा।

कर्क

आज आपके स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा। इसके चलते घर के सदस्यों से आपका विवाद हो सकता है। किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  आपके पार्टनर का व्यवहार कुछ उलझन भरा रहेगा। किसी की बात को ज्यादा दिल से न लगाएं, सेहत बिगड़ सकती है। आज का दिन सामान्य रहेग। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आपका तनाव कुछ दूर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। किसी मित्र से मदद मिलेगी।

सिंह

आज परिस्थियां आपके अनुकूल न होने कारण आप परेशानियों का सामना कर सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।  मन में नकारात्मक विचार न आने दे। प्रभु आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगाी। आज आपका संकल्प दृढ है तथा आप आत्मविश्वास से भरे हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी वजह से किसी मित्र की समस्या दूर होगी। युवाओं को लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या

आज आपको किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पडें। आपका दिन सकारात्मक रहेगा। विवादों से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सुखद सूचना मिलेगी। किसी समस्या का हल निकलेगा। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। बिना वहज खर्च करने से  बचें। सेहत ठीक रहेगी। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

तुला

आपके परिवार के सदस्यों से आज अच्छा सामंजस्य रहेगा। आज आप अपनी मेहनत से अपनी हर दिक्कत को आसान कर लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखे। आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। जोखिम लेने से बचें। आप खुश रहेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी होगी। उधार की रकम वापस मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक

आज सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। युवाओं को योग्यता के अनुसार कामयाबी मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिल सकता है। आपके विरोधी शांत रहेंगे। आप प्रसन्न रहेंगे। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी काम के नहीं होने से आपको परेशानी हो सकती है। आज महिला वर्ग का साथ मिलेगा। दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। बाहर का खाने पीने से बचें। नशापान से दूर रहें।

धनु

आपके में जोश  देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। इस समय में आपको कार्याक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। अपने रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे। मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें। दिन की शुरुआत सामान्य होगी।  दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी कर सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर

आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी काम प्रारंभ न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी वजह से आपका नुकसान हो सकता है। जोखिम वाले कार्य न करें। किसी से निजी चर्चा करने से बचें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आपकी सलाह से आपके मित्र को फायदा होगा। धन लाभ होने की संभावना है। आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

शिक्षा के क्षेत्र में विपरीत परिणाम  मिल सकते हैं। आज आप कारोबार को लेकर चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।  शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। फील्ड में काम करने वालों को लाभ होगा। आपकी दिन अच्छा गुजरेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। विरोधी पस्त होंगे। आपके कौशल की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार और अपने काम के बीच सामंजस्य बनाकर चलें।

मीन

परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आज आलस्य ज्यादा रहेगा।  शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। काफी समय से लंबित कार्य पूरे होंगे। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। यात्रा को टालें। निवेश से लाभ होगा। आप का दिन ठीक रहेगा। किसी की बात से परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किसी की बातों में न आएं।

Suggested News