बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, 27 लोग घायल, यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से हादसा

भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, 27 लोग घायल, यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से हादसा

DESK. एक भीषण सड़क हादसे में बुधवार को 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सौजियान इलाके में बुधवार सुबह हुए एक  सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने लोकल मीडिया को बताया कि सौजियान से मंडी जा रही एक बस गहरी खाई में लुढ़क गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। हादसे में 27 लोग घायल हुए। इनमें से कइयों की हालत गंभीर है। 

घटना के तुरंत बाद, पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बस मंडी से सौजियान जा रही थी। बस में 24-30 यात्रियों के बैठे थे। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर-JK12 1419 है। बस बुधवार सुबह बरेली नाले में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि  मौतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि  कई यात्रियों को जानलेवा चोटें आई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों में 5 और 14 साल के दो लड़कों के अलावा तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लोकल मीडिया ने बताया कि दुर्घटना बरारी बल्ला के पास हुई, जब बस ड्राइवर ने स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया। इसके बाद बस सड़क से फिसल गई और कई सौ मीटर खाई में लुढ़क गई। 9 लोगों की मौके पर या अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पुंछ में शिफ्ट किया कर दिया गया है। 

मृतकों की पहचान मरूफ अहमद (14), बशीर अहमद (40), रोजसिया अख्तर (18), जरीना बेगम (40), मोहम्मद हसन (65), नाजिमा अख्तर (20), इमरान अहमद (5), अब्दुल करीम के रूप में हुई है। (70) और अब्दुल कयूम (40) के रूप में हुई। ये सभी स्थानीय लोग थे। कुछ अन्य मृतक भी हैं।


Suggested News