बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के 11 जवान गंभीर रुप से घायल, सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने बनाया निशाना

आईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के 11 जवान गंभीर रुप से घायल, सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने बनाया निशाना

NEWS4NATION DESK : नक्सलियों ने एकबार फिर आज बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबल को निशाना बनाते हुए आईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में कोबरा के 8 और झारखंड पुलिस के 3 जवान गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। 

मिली जानकारी के अनुसार 209 कोबरा और झारखंड पुलिस का संयुक्‍त तलाशी दल सुबह तकरीबन पांच बजे सरायकेला के कुचाई इलाके में आज मंगलवार की सुबह तलाशी अभियान पर निकला हुआ था। इसी दौरान उनको निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट कर दिया गया। घटना में कोबरा के आठ जवान और झारखंड पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। 

बता दें कि एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों ने दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। वहीं 1 महीने के भीतर यह तीसरी घटना है। नक्सलियों ने तीनों ही घटना को एक ही थाना क्षेत्र में अंजाम दिया है। पहली घटना नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के समय अंजाम दिया था। जब इसी थाना क्षेत्र स्थिता आईडी ब्लास्ट कर भाजपा कार्यालय को उड़ा दिया  था। वही दूसरी घटना 1 सप्ताह पूर्व की है जब इनके द्वारा हुड़ागदा मैं ही आईडी ब्लास्ट कर पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया था। घटना में पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी और 3 जवान घायल हुए थे। 

संतोष की रिपोर्ट

Suggested News