बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारिश से बचने के लिए 18 छात्राओं ने लिया था पेड़ का सहारा, उसी पर टूटा आकाशीय वज्रपात का कहर, सभी झुलसी

बारिश से बचने के लिए 18 छात्राओं ने लिया था पेड़ का सहारा, उसी पर टूटा आकाशीय वज्रपात का कहर, सभी झुलसी

ARA : बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आई है। जहां 10वीं कक्षा में पढ़नेवाली 18 छात्राएं आकाशीय वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई हैं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां इन छात्राओं में आठ की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक साथ इतनी छात्राओं की वज्रपात की चपेट में आने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना जिले के तरारी प्रखंड की बताई जा रही है। जहां बड़का गांव +2 उच्च विद्यालय से छुट्टी होने के बाद सभी बच्चियां अपने घर लौट रही थी। स्कूल कैंपस के बाहर पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने सभी पेड़ और छत के नीचे छिपी हुई थी। इस बीच पास में ही तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से बच्चियां घायल हो गईं।

घायलों में सैदनपुर गांव निवासी युनुस अंसारी की पुत्री सगुक्ता यासमीन(14), बड़का गांव निवासी शशि मोहन प्रसाद की पुत्री प्रियांशु कुमारी(15), खेलडिया गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री संगीता कुमारी(15), वरसी गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री(15) संगीता कुमारी समेत 18 छात्राएं शामिल हैं।

स्कूल में बिजली गिरने की सूचना मिली थी

वहीं छात्राओं के परिजनों ने बताया कि बच्ची स्कूल पढ़ने गई थी। बाद में जानकारी मिली कि स्कूल में बिजली गिरी है। उसके बाद हमलोग तरारी पीएचसी पहुंचे। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। कुछ छात्राओं को आरा लाया गया है।

डीएस ने बताया सभी की स्थिति बेहतर

सदर अस्पताल के डीएस डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। फिलहाल सभी की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है। 24 से 48 घंटे तक सभी को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखेंगे। ठीक होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा।


Suggested News